भोपाल | भोपाल मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि जल्द ही राजधानी के बड़ा तालाब के बीचोंबीच देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराएगा। ये ऐलान सीएम ने मंगलवार को बड़ा तालाब के बोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में कही। बता दें कि इस यात्रा का आयोजन क्रूज पर किया गया।
क्रुज से सीएम मोहन यादव ने तिरंगा लहराया और लहराते तिरंगे को देख वे इतने उत्साहित हुए कि गीत गाकर वहां उपस्थित एमपी के खिलाड़ियों और जन-जन को उत्साह से भर दिया। इस दौरान सीएम ने ये देश है वीर जवानों का…गीत गाया।
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने गुब्बारे उड़ाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स बोट में तिरंगा लेकर परेड की। सीएम ने तिरंगा लहराकर सभी का उत्साह वर्धन किया।
इस मौके पर सीएम के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी और भाजपा नेता उपस्थित थे ।



