रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर-चांपा
जांजगीर चांपा — माता पार्वती( गौरी ) भगवान भोलेनाथ( गौरा ) का ऐतिहासिक परंपरा आज भी गांव-गांव में कायम है जिला जांजगीर चंपा के तेंदुआ गांव ( सेमरा )मे नवरात्रि के पर्व पर गौरी गौरा का पूजन विगत कई वर्षों से चला आ रहा है जिसमें भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ यह कार्यक्रम पूरी तरह से शुभ लग्न में घर से लेकर तालाब तक बाजे गाजे व भजन कीर्तन के साथ एवं आतिशबाजियों के बीच यात्रा होती है जिसमें पंडित जी द्वारा शंखनाद करते हुए यात्रा निकाली जाती है|
लगभग तीन से चार घंटे का यह कार्यक्रम तालाब के किनारे चौराहों के ऊपर पूरी तरह से रस्मो रिवाज के साथ पंडित जी द्वारा विवाह कराया जाता है जिस प्रकार से घर में वर कन्या का विवाह संपन्न कराया जाता है इस प्रकार यह भी रस्म पूरी की जाती है मंत्र उपचार के साथ पानी ग्रहण, दहेज व उपस्थित लोगों द्वारा अनेक प्रकार भेंट स्वरूप भी किया जाता है वहां पर उपस्थित लोगों को घर से बने हुए महाप्रसाद का वितरण भी किया जाता है यह कार्यक्रम ग्राम तेंदुआ में वहां के वरिष्ठ नागरिक अशोक सिंह जी के घर यजमान परमेश्वर सिंह एवं प्रभा सिंह द्वारा विगत कई वर्षों से चला आ रहा है|
सभी लोगों को निमंत्रण देकर बुलावा भी होता है एवं उपस्थित लोग अपनी अपनी यथाशक्ति अनुसार पंडित जी को दान भी देते हैं यह कार्यक्रम स्थानीय पंडित अनिल कुमार एवं उनकी पत्नी ने पूरे विधि विधान से विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया साथ ही साथ सभी लोगों के हाथ में रक्षा सूत्र भी बांधे! बहुत ही शुभ लग्न में पानी ग्रहण कर यज्ञ हवन एवं पूजा पाठ संपन्न करते हुए भगवान शंकर(गौरा ) एवं माता पार्वती(गोरी ) मूर्ति के रूप में स्थापित कर सभी क्रियो को संपन्न करने के बाद सभी लोगों ने आशीर्वाद भी लिए व पुनः अगले वर्ष आने के लिए दोनों को आह्वान करते हुए|
तालाब के पवित्र जल में मंत्र उच्चारण के साथ विसर्जन भी किया यजमानों द्वारा सभी बड़ों से आशीर्वाद लेते हुए फिर दोबारा सहयोग करने की बात कही कार्यक्रम को पूरी तरह से सहयोग प्रदान करने के लिए पूरे गांव के महिला एवं पुरुषों ने अपनी अपनी भागीदारी निभाई जिसमें अशोक सिंह, डॉ कृष्ण कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, रामेश्वर सिंह, हलधर सिंह, गामिनी सिंह, चंद्रावली सिंह कुमारी श्वेता सिंह के साथ-साथ सभी परिजन वहां मौजूद रहे यह कार्यक्रम चौका आरती के साथ मंडप के नीचे शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चलता रहा!




