रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर-चांपा
जांजगीर चांपा — जिला मुख्यालय जांजगीर पर सभी किसानों ने मिलकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिसमें आगामी धान खरीदी की समस्याओं को लेकर एसडीएम जांजगीर को ज्ञापन सौपा जिसमें प्रमुख रूप से मांगों में पिछली बार की केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई राशि सहित रुका हुआ बोनस देने की मांग रखी, साथ ही साथ धान खरीदी में किसी प्रकार की समस्या किसानों को ना हो, धान खरीदी के लिए अंतिम तक पोर्टल चालू रखा जाए|
खड़ी फसल को जांच करने के बाद किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, बिचौलियों के द्वारा धान खरीदी ना हो, किसानों को अधिकारी और कर्मचारी किसी प्रकार के बेवजह परेशान ना करें, साथ ही साथ आगामी रवि फसल के लिए पानी एवं खाद की पर्याप्त मात्रा में भंडारण की व्यवस्था हो इसी प्रकार कई अन्य मांगों को लेकर भारी मात्रा में किसानों ने एकत्रित होकर एक दिन का धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सोपा जांजगीर एसडीएम ने सभी किसानों को जल्द से जल्द समस्याओं का हल करते हुए किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी कहते हुए आश्वासन दिया!
किसानों ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर किसानों को किसी प्रकार से परेशान किया जाएगा तो आगामी धान खरीदी के पहले या धान खरीदी के चलते उग्र आंदोलन भी किया जा सकता! इसलिए सभी समस्याओं का हल करने के लिए अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया जिसमें प्रमुख रूप से किसान चेतना मंच के बैनर तले स्वर्गीय राजशेखर सिंह को याद करते हुए जिलेभर के सभी किसानों ने अपनी उपस्थिति दी|
जिसमें कार्य का संचालन करते हुए संदीप तिवारी, छोटेलाल सिंह, बुल्लू सिंह, संजय सिंह, लव सिंह, रामाधार कश्यप, लोचन कश्यप, शिव कुमार राठौर, जगत राम साहू, लक्ष्मी नारायण पांडे, त्रिलोकी चंद कश्यप, परदेसी गोड़, जगदेव गोड़, राजकुमार बरेठ सहित भारी संख्या में किसान जिला मुख्यालय के कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे|




