बीजापुर : बीजापुर जिला, उसूर ब्लॉक के सुदूरवर्ती एवं तेलंगाना सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम पंचायत पामेड़ में बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पामेड़ के माननीय सरपंच जी द्वारा ध्वजारोहण कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
इस आयोजन में क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों से खिलाड़ी, ग्रामवासी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। सभी ग्राम पंचायतों से खिलाड़ी ट्रैक्टर के माध्यम से उत्साहपूर्वक आयोजन स्थल पर पहुंचे।

प्रतिभागी 8 ग्राम पंचायतें:
1. पामेड़
2. जारपल्ली
3. धर्माराम
4. उदतमल्ला
5. पालगुड़ा
6. कोंडापल्ली
7. कंचाल
8. दरेली
खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एकता, भाईचारे, अनुशासन और प्रतिभा को निखारने का माध्यम है। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
आइए, खेलें भी और आगे बढ़ें भी!




