जगदलपुर। बाफना लाइफस्टाइल से जुड़े मामले में अब बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग उठाई है। चेंबर ने आज बस्तर कलेक्टर ,बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) व अतरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
चेंबर ने स्पष्ट किया कि बाफना परिवार भी पीड़ित परिवार के पक्ष में न्याय की मांग कर रहा है। परिवार चाहता है कि पुलिस जांच जल्द पूरी हो, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें। चेंबर ने इस संवेदनशील मामले में सोशल मीडिया पर बाफना परिवार और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने, चरित्र हनन करने तथा भ्रामक नैरेटिव फैलाने के प्रयासों पर भी चिंता जताई।
चेंबर का कहना है कि कुछ लोग घटना को अनावश्यक राजनीतिक और सामाजिक रंग देकर परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। आशंका जताई गई कि कुछ लोग घटना को राजनीतिक रंग देकर परिवार की छवि खराब करना चाहते हैं। चेंबर ने मांग की कि पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ ऐसे लोगों की भूमिका की भी पहचान हो, जो भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे मामले को गठित SIT की जांच में शामिल किया जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। चेंबर ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी ठहराना, किसी परिवार की सामाजिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।
चेंबर ने प्रशासन से पीड़ित को शीघ्र न्याय, निष्पक्ष जांच और बाफना परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
जांच में इन बिंदुओं पर जोर
चेंबर ने मांग की कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही बाफना परिवार की छवि धूमिल करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक नैरेटिव फैलाने वालों की भूमिका की भी जांच हो। पूरे मामले को गठित SIT की जांच में शामिल करते हुए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान चेंबर के पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।





