योगेश्वर साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद /छुरा । ग्राम फुलझर में जिला स्तरीय सिरजन लोक कला महोत्सव एवं साहित्य सम्मेलन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव में धमतरी और गरियाबंद के साथ रायपुर, महासमुंद तथा उड़ीसा के कला दलों ने भाग लिया।
कलाकारों ने पंथी, पण्डवानी, नाचा-गम्मत, आदिवासी बस्तरिया नृत्य, मंगल भजन, सुआ नृत्य, बांसगीत, चंदैनी, ढोला-मारू, फाग गीत और राऊत नाचा की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शुभारंभ सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। दीप प्रज्ज्वलन आचार्य पुष्कर तिवारी, गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के ट्रस्टी डॉ. राजाराम सिन्हा और मंदिर पुजारी सुमिरण गिरि गोस्वामी ने किया।
इस अवसर पर आंचलिक जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर सफल आयोजन के लिए सिरजन संगठन को बधाई दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, जिला साहू संघ अध्यक्ष प्रवीण साहू, सोलर स्टेशन डायरेक्टर तुलसी राम साहू, उज्ज्वल दिव्यांग संघ अध्यक्ष जागेश्वर साहू, सरपंच संतोष कुमार दीवान, ग्रामीण अध्यक्ष डीहू राम साहू, पूर्व , पुराणिक राम ध्रुव, धनेश कुमार ध्रुव, रामचंद दीवान, राकेश कुमार ध्रुव, कंचन गिरि गोस्वामी, नरेंद्र कुमार ध्रुव, योगेश कुमार ध्रुव, रेखराज साहू, हरिश्चंद्र तारक, मदन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि सिरजन लोक कला एवं साहित्य संस्था जिला गरियाबंद-धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 14 वर्षों से छत्तीसगढ़ की विलुप्त हो रही लोक कला, संस्कृति, साहित्य, बोली-भाखा, रहन-सहन, खान-पान और वेशभूषा को बचाने का काम किया जा रहा है। फुलझर में यह आयोजन का सातवां वर्ष था।
आयोजन प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दीनदयाल साहू भिलाई, केंद्रीय प्रतिनिधि डॉ. ईश्वर तारक, प्रधान संरक्षक डॉ. नूतन लाल साहू और संस्थापक गौकरण मानिकपुरी के निर्देशन में हुआ।
संगठन के संरक्षक सेवक ठाकुर, अध्यक्ष तुलेश्वर घृतलहरे, गंगा बाई मानिकपुरी, उपाध्यक्ष माहेश्वरी सिन्हा, सचिव बाबूलाल साहू, यश कुमार साहू, महेश निर्मलकर, केंद्रीय प्रतिनिधि खेम बाई निषाद, रुक्मणी दीवान, जयसिंह दीवान, गिरवर सिंह ध्रुव, पूर्व संयोजक राजकुमार यादव, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष ललिता यादव, धमतरी जिला संरक्षक कोमल दास मानिकपुरी, सलाहकार बुधारु यादव, दौलत यादव, चैतू राम तारक, बृजलाल सिन्हा, मुनेश दास मानिकपुरी, विजय कुमार पटेल, नंदकुमार, मुन्ना लाल ध्रुव, दशरथ तारक, प्रहलाद दास मानिकपुरी, चौवा राम यादव, लोमश राम साहू, कल्याण सिंह गंधर्व, गंगा बाई तारक, भूवनेश्वरी तारक, हेमा बाई साहू, वंदना ध्रुव, कुलेश्वरी यादव, कमला बाई मानिकपुरी, शंभू राम टोण्डरे, गणेश डाहिरे, माखन लाल साहू, रामकृष्ण सेन, विनोद कुमार साहू, गोवर्धन यादव सहित सभी पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।
महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुप्रसिद्ध उद्घोषक साहित्यकार मनोज कुमार सेन नवापारा-राजिम ने किया, वहीं आभार व्यक्त संरक्षक सेवक ठाकुर ने किया।





