बुलंद टाइम्स न्यूज़ से :: रुपेंद वासुदेवा की खास रिपोर्ट
दन्तेवाड़ा जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि जिले में बिना वैध पीट पास के दिनदहाड़े रेत चोरी और परिवहन का सिलसिला जारी है। शासन द्वारा रेत के उत्खनन एवं परिवहन को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाए गए हैं, लेकिन इन नियमों का पालन किस हद तक हो रहा है, यह जांच का विषय बना हुआ है।
नियमों को दरकिनार कर हो रहा रेत का परिवहन?
आरोप है कि कुछ लोग बिना आवश्यक दस्तावेज और वैध पीट पास के रेत का परिवहन कर रहे हैं। यदि ऐसा हो रहा है तो यह शासन के निर्धारित नियमों की अनदेखी है। सवाल यह उठता है कि जब रेत परिवहन के लिए वैध अनुमति और निर्धारित प्रक्रिया अनिवार्य है, तो फिर बिना पीट पास के रेत कैसे निकाली और ले जाई जा रही है?
खनिज विभाग की निगरानी पर उठ रहे सवाल
रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने की जिम्मेदारी संबंधित खनिज विभाग की है। इसके बावजूद यदि जिले में इस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रेत परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। केवल नियम बनाने से व्यवस्था नहीं सुधरेगी, बल्कि उन नियमों का धरातल पर पालन भी सुनिश्चित करना होगा।
पुलिस प्रशासन की भूमिका भी महत्वपूर्ण
रेत के अवैध परिवहन को रोकने में पुलिस प्रशासन की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। यदि बिना वैध दस्तावेज के वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, तो उनकी जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। आखिर दिनदहाड़े इस तरह की गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं? क्या







