लता नाग की विशेष रिपोर्ट
दन्तेवाड़ा। आज दन्तेवाड़ा के सर्किट हाउस में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वोट चोरी के मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान महाराष्ट्र के विधायक विकास ठाकरे जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी प्रक्रिया में वोटों की कथित चोरी और जनता को गुमराह करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक विकास ठाकरे ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन यदि मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी के माध्यम से सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रही है और जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
इस अवसर पर तुलिका कर्मा, अवधेश गौतम, मनोज कोर्राम, देवती कर्मा, सुलोचना जी, राजकुमार तामो सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपनी बात रखी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।







