अमरजीत सिंह
बुलन्द टाईम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर – कोरिया जिला समेत पूरे जिले में चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के छठ महापर्व का शुभारंभ शुक्रवार को पारंपरिक रिति-रिवाजों के साथ को हुआ।
चार दिवसीय छठ पूजा के दौरान व्रतीयों ने अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य व छठी मईया की पूजा-अर्चना कर अपना व्रत संपूर्ण करेंगे।
नहाए खाए व खरना के साथ प्रारंभ हुऐ 36 घण्टे के व्रत के साथ आज रविवार को मनोकामनाएं मांगते हुए अस्तांछलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगे।
छठ महापर्व की भक्ति भजनों की गूंज शहर से लेकर गांव व घर-घर में सुनाई दे रही है।
घर – आंगन समेत छठ घाट हुए गुलजार
नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ के शुरू होने के साथ ही घर-आंगन समेत छठ घाटों का भी रंग रोगन, टेंटो फूलों तथा रंग बिरंगी लाइटों से सजकर गुलजार हो उठे हैं। साथ ही छठी मईया के पारंपरिक गीत-संगीत से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा है।
वहीं चरचा, बैकुंठपुर बाजारपारा, गढ़ेलपारा गेज नदी छिनदांड समेत प्रमुख अन्य छठ घाटों तक रौनक ही रौनक देखने को मिल रही है। शहर के चौक चौराहा तथा छठ व्रतियों के छठ घाट तक आने-जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई कर भरपूर सजावट कर, सभी गली-मोहल्ले व चौक-चौराहों पर सुबह से लेकर देर रात तक पारंपरिक छठ गीतों की गूंज ने सारे शहर को भक्ति मय बना दिया है।
छठ महापर्व पर बाजार गर्माया
छठ महापर्व को लेकर बाजारों में भी खरीदारों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। बाजार में छठ महापर्व पर लगने वाले पूजा सामग्री फूल फल समेत गन्ने की खरीदारी भी जोरों पर है। दऊरा हेतु सूपा व टोकरी की भी खरीदारी जमकर की की गई है। बाजार भाव ने भी खरीदारों पर जमकर मार की है वहीं मिठाइयों का भाव भी आसमान छू रहा है। पर सभी खरीदारी करने में इतने मशगूल थे की आस्था के सामने श्रद्धालुओं पर महंगाई का कोई असर पड़ता नजर नहीं आया।







