बुलंद टाइम्स न्यूज़ (छत्तीसगढ़)
जिला दन्तेवाड़ा से लता नाग की रिपोर्ट
गीदम/कारली। कारली पुलिस लाइन के पास एक फोरव्हीलर वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बाइक चालक की मदद की। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद घायल को पुलिसकर्मियों के सहयोग से गीदम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

घटना के दौरान स्थानीय लोगों की मानवीय पहल और पुलिसकर्मियों के सहयोग से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।
सड़क दुर्घटना की इस घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। वाहन चालकों से अपील है कि वे सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।







