याद राम साहू
गुण्डरदेही। आज सेवा सहकारी समिति गुण्डरदेही में धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य की शुरुआत की और अन्नदाता किसानों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री नरेश यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन और सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री कोमल सोनकर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुंदा जीतू गुप्ता, सौरभ चोपड़ा, खूटेरी सरपंच श्रीमती सविता साहू सहित सेवा सहकारी समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने किसानों की मेहनत और समर्पण को नमन करते हुए धान खरीदी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि से ही प्रदेश की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।
किसान समृद्ध होंगे, तभी प्रदेश समृद्ध होगा।







