लता नाग की खास रिपोर्टिंग:-
दन्तेवाड़ा। एनएमडीसी की एल-1 और एल-2 भर्ती में स्थानीय युवाओं की अनदेखी को लेकर बस्तर के युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद भर्ती को लेकर ठोस निर्णय नहीं होने से युवा संगठनों ने अब आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है।
भांसी में हुई सर्वसमाज, युवा बेरोजगार संघ और जनप्रतिनिधियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि:
28 नवंबर से किरंदुल और बचेली, दोनों परियोजनाओं का एक साथ अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।

आंदोलन में सर्व आदिवासी समाज, व्यापारी संघ, ट्रक यूनियन, नगर पालिका प्रतिनिधि, निजी कंपनियों के कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। दन्तेवाड़ा के साथ सुकमा और बीजापुर के युवाओं को भी आंदोलन से जोड़ने की तैयारी है।
युवा संगठनों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं की भर्ती पर लिखित और ठोस निर्णय चाहिए। 28 नवंबर को होने वाला आंदोलन पूरे बस्तर की आवाज बनेगा। अब सबकी नजर 28 नवंबर पर टिकी है।







