रिपोर्ट: राहुल के.बी.
बीजापुर। जिले की होनहार बेटी पुष्पलता दीवान ने बैडमिंटन के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
पुष्पलता ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे बीजापुर जिले को गौरवान्वित किया है।


उनकी यह सफलता जिले की अन्य उभरती हुई खेल प्रतिभाओं, विशेषकर बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। पुष्पलता की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
*पुष्पलता की यह सफलता साबित करती है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से जिले की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।*







