अमरजीत सिंह
बुलन्द टाईम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर/सोनहत- पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री हरीश राठौर के निर्देशन में अवैध जुआ फड़ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम घुघरा में मंदिर के पीछे तालाब के पास चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। इस कार्रवाई में मौके पर दांव लगा रहे 6 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है।
पकड़े गए जुआरियों में ग्राम कटगोड़ी निवासी समय लाल (32 वर्ष), चन्द्र शेखर राजवाड़े (38 वर्ष), मुकेश तिर्की (37 वर्ष) और अनिल कुमार दुबे (38 वर्ष) शामिल हैं। इनके साथ ही कच्छार निवासी अरविन्द पाण्डेय (38 वर्ष) और बैकुंठपुर निवासी राजेश कुमार (40 वर्ष) को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जुआ फड़ से ₹22,900 नकद, ₹31,000 कीमत की एक स्कूटी, ₹24,000 कीमत के पांच मोबाइल फोन और ₹50 कीमत की एक चटाई जब्त की है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं, जबकि नकदी और अन्य जब्त सामान की कुल कीमत ₹77,950 आंकी गई है।
इसमें जिला कोरिया साइबर सेल की टीम ने कार्यवाही की है – जिसमें प्रधान आरक्षक तालिब शेख, अरविन्द कौल, आरक्षक अमरेशानंद, राघवेंद्र पूरी, अमल कुजूर एवं शिवम् सिन्हा एवं थाना सोनहत का स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।







