बुलं टाइम्स न्यूज़ छत्तीसगढ़
जिला दन्तेवाड़ा | रिपोर्टिंग: लता नागद
दन्तेवाड़ा जिले के किरंदुल में NMDC परियोजना से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्राप्त समाचार के अनुसार, परियोजना के DGM (कार्मिक) सुधांशु वर्मा को प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वेस्ट माइनिंग से जुड़ा मामला कांग्रेस जांच दल के दौरे के बाद सुर्खियों में आया था।

वहीं, NMDC के डिपॉजिट-14 क्षेत्र में भूस्खलन से करीब 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित होने की खबर है। इस मामले में वन अपराध भी दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई के बाद किरंदुल-बचेली क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मामला खनन, उत्पादन, पर्यावरण और वन क्षेत्र से जुड़ा है, तो कार्रवाई केवल एक अधिकारी तक ही क्यों सीमित रही?
अब स्थानीय लोगों की नजर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है।







