न्यूज रिपोर्ट
कन्हैया सिंह ठाकुर चारामा
मो. न. 9516677780
बाल विवाह के संबंध में दिनाँक 27-11-2026 को ग्राम पंचायत सिरसिदा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विवाह के आयु के बारे में जानकारी दी गई तथा बाल विवाह करने पर कानूनी कार्यवाही की भी जानकारी दी गई और सहीआयु पर विवाह करने वालो को ग्राम पंचायत में जानकारी देकर विवाह का पंजीयन कराना पड़ेगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक हर्शलता जैकब द्वारा बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने का शपथ दिलाया गया दिनाँक 12-12-2026 को वजन त्योहार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 0.5 वर्ष के बच्चों का पोषण स्तर की जाँच की जायेगी ताकि कुपोषण की पहचान एवं समय पर सुधार किया जा सकें।शपथ ग्रहण में ग्राम पंचायत सिरसिदा सरपंच कैलाश कोवाची सेवा निवृत शिक्षक एवं पंच कन्हैया सिंह ठाकुर एवं पंच यादराम साहू एवं सचिव सरिता देवा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिवानी तथा महिला पंच ग्रामीण लोग उपस्थित थे। और सभी लोग ने शपथ ग्रहण किया।।







