योगेश्वर साहू की रिपोर्ट
रायपुर / गरियाबंद – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात 29 नवम्बर को एक बार फिर प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम 29 नवम्बर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से प्रसारित किया जाएगा।
140वां संस्करण होगा प्रसारित
इस बार मन की बात कार्यक्रम का 140वां संस्करण होगा। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हैं, जिसे देश भर में बड़े उत्साह के साथ सुना जाता है।
आकाशवाणी और दूरदर्शन पर एक साथ प्रसारण
मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर एक साथ किया जाएगा। इसके साथ ही प्रादेशिक भाषाओं में प्रसारण कार्यक्रम के तुरंत बाद और रात्रि 8 बजे किया जाएगा।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री समाज, शिक्षा, पर्यावरण, संस्कृति और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखते हैं। इस बार भी लोगों को प्रधानमंत्री के संदेश का इंतजार है।







