एम् .सी.बी….से बियरो चीफ तरुण पिल्ले
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। सरगुजा रेंज में फरार आरोपियों और न्यायालयीन वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटाडोल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट की तामीली करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के विशेष अभियान के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन और एसडीओपी भरतपुर अरविंद किशोर खलखो के मार्गदर्शन में कोटाडोल पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में विशेष न्यायाधीश, एनडीपीएस एक्ट, बैकुण्ठपुर जिला कोरिया द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर अमीर सिंह उर्फ पिंटू (28 वर्ष), पिता रामपति सिंह, निवासी ग्राम सरई, थाना सरई, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) को 27 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने पतासाजी कर उसे पकड़ा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ सहायक उप निरीक्षक नईम खान, आरक्षक शाहबाज अंसारी (क्रमांक 222) और डीएसएफ आरक्षक रामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामीली के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।







