रिपोर्टिंग: लता नाग
बचेली। NMDC की L1-L2 भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर बस्तर संभाग के दन्तेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के युवा एकजुट होकर बचेली पहुंचे। युवाओं ने NMDC कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिले, ताकि क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिल सके।
युवाओं के प्रदर्शन के दौरान NMDC के चौक – चौक पर लोहे के गेट खड़ाौ कराौ देखा जा सकता है इसके अलावा कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया, जिससे युवाओं में और नाराजगी देखने को मिली। अब सवाल यह है कि आखिर स्थानीय बेरोजगारों की मांगों पर NMDC प्रबंधन कब गंभीरता दिखाएगा?
स्थानीय युवाओं की आवाज़ कब सुनेगा NMDC प्रबंधन?







