रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा
बिलासपुर— लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास ) का स्थापना दिवस दिनांक 29 /11/26 को पार्टी कार्यालय बिलासपुर में धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शरद चंद्र पांडे जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुभारंभ धूप दीप एवं केक काटकर किया गया जिसमें सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शरद चंद पांडे जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए|
पार्टी की क्रियाकलाप एवं कब उसकी स्थापना हुई उसको बड़े ही विस्तार पूर्वक बताया सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए एवं छत्तीसगढ़ में जगह बनाने के लिए बड़े जोर शोर से प्रचार प्रसार करने की बात कही गांव स्तर से लेकर प्रत्येक बूथ एवं ब्लॉक व जिला स्तर पर घर घर जाकर पार्टी के उद्देश्यों को बताने की बात कही उसके साथ वर्तमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री भारत सरकार माननीय चिराग पासवान जी के द्वारा बिहार के साथ-साथ पूरे देश में स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के गरीबों के लिए पिछड़ों के लिए जो कार्य किए हैं|

उनको भी घर-घर जाकर बताने की जरूरत है तभी हमारी पार्टी का पूरे देश में जन आधार बढ़ेगा और अपनी अच्छी सी जगह बना पाए ऐसा कार्य एवं प्रचार प्रसार करने की बात कही! अंत में सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए पार्टी के प्रधान महासचिव रामेश्वर सिंह क्षत्रिय ने आभार प्रकट किया कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख मनीष सिंह ठाकुर, राजेश सिंह, उत्तम पटेल रामकुमार कश्यप सुरेंद्र कुमार बालक राम धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम कुमार के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ संजीव मिश्रा भी उपस्थित रहे|







