छतरपुर /छतरपुर मध्यप्रदेश सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण को लेकर आए फैसले को लेकर पूरे देश में बंद का आह्वान किया गया है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के छतरपुर में भी एससी एसटी संगठन ने रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन रैली के दौरान प्रदर्शनकारी उपद्रव करने लगे और दुकानों को जबरदस्ती बंद कराने के साथ दुकानों में तोड़फोड़ भी करना शुरू कर दी। जिसके कारण हालात बिगड़ने लगे और उपद्रव होता देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हालातों को काबू में किया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए देशभर के दलित और आदिवासी संगठनों ने बुधवार को भारत बंद बुलाया है। नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स (एनएसीडीएओआर) ने मांगों की एक सूची जारी की है, जिसमें अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग शामिल है।



