इंदौर मध्यप्रदेश| मध्यप्रदेश की मोहन सरकार विकास कार्यों को लेकर एक्टिव हो गई है। मेट्रोपॉलिटन सिटी के निर्माण के साथ मेट्रो ट्रेन और वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को लेकर कार्य योजना तैयार की गई है। सीएम डॉ मोहन यादव रविवार को इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब एक दर्जन विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। जिसमें सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन मेट्रो ट्रेन शुरु करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने ली समीक्षा बैठक
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इंदौर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने इंदौर-उज्जैन-देवास-धार के कुछ हिस्सों को जोड़कर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया। सीएम ने कहा कि मेट्रोपॉलिटन सिटी की पहली फीजिबिलिटी रिपोर्ट आ गई है। जल्द ही दूसरे शहरों की रिपोर्ट भी तैयार होगी।
ब्रॉड गेज लाइन पर चलेगी वंदे मेट्रो ट्रेन
इंदौर मेट्रो के बाद वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी है। इसको लेकर सीएम मोहन यादव ने बताया कि वंदे भारत मेट्रो ट्रेन इंदौर सर्कल में ब्रॉड गेज लाइन पर चलेगी। जिसकी स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इंदौर मेट्रो के एलाइमेंट में जो भी संशोधन होगा। वह शहर के यातायात को देखते हुए किया जाएगा।
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश की मोहन सरकार विकास कार्यों को लेकर एक्टिव हो गई है। मेट्रोपॉलिटन सिटी के निर्माण के साथ मेट्रो ट्रेन और वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को लेकर कार्य योजना तैयार की गई है। सीएम डॉ मोहन यादव रविवार को इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब एक दर्जन विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। जिसमें सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन मेट्रो ट्रेन शुरु करने के निर्देश दिए हैं।