तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर बिपिन मांझी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई के द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिया गया। उन्होंने नीति आयोग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यों को जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों के ग्रामिणों तक पहुंचाने के लिए हाट बाजारों में शिविर लगाकर जानकारी देने एवं तथा जिला स्तरीय अधिकारियों को टीबी मरीजों के लिए उनके ईलाज हेतु निश्चय साथी बनकर उनकी मदद करने के लिए निर्देशित किये। उन्होंने बैठक में मांझी तथा चालकी के रिक्त पदों पर नियुक्त किये जाने हेतु तहसीलदार ओरछा एवं कोहकामेटा से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने मौसमी बिमारियों की रोकथाम के लिए जिले के सभी आश्रम छात्रावास और आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश सीएमएचओ डॉ. एसएस राज को दिये हैं। अपर कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजनातंर्गत स्वीकृत निर्माण कार्याे को अविलंब पूर्णं कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्य, एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत डिजिटल फसल सर्वेक्षण, टी.आर.एस. वर्ष 2023-24 में राजस्व एवं भू-अभिलेख अधिकारियों द्वारा किए गये निरीक्षण के बारे में जानकारी लिया। अपर कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत् जिले के सभी बच्चों को खुराक शतप्रतिशत खिलाऐं। यह कार्यक्रम 01 सितम्बर से प्रारंभ होकर 30 सितम्बर तक चलाया जा रहा है।
अपर कलेक्टर ने समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें ताकि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के ग्रामीणों को समय पर मिल सके। उन्होंने नियद नेल्लानार, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री जनमन तथा वर्ष 2024-25 के लिए पहुंचविहीन केन्द्रों में मध्यान्ह भोजन तथा समग्र शिक्षा के तहत् स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने राज्य सरकार के द्वारा निर्यात को बढ़ावा दिये जाने अधोसंरचना विकास के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुधन विकास विभाग के उप संचालक को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुधनों को बिमारियों से बचाने के लिए शिविर लगाकर टीकाकरण कराएं।
अपर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशीत करते हुए कहा कि नियद नेल्लानार योजनातंर्गत स्वीकृत कार्याे को गंभीरता पूर्वक पूर्ण कराएं। उन्होंने समग्र शिक्षा के तहत् स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। जिले में कक्षा 9वीें के छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत दी जाने वाली सायकल वितरण का समीक्षा किया। उन्होंने पूरक पोषण आहार व्यवस्था अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदाय किए जा रहे रेडी टू ईट एवं गर्म भोजन की जानकारी पोषण ट्रैकर एप में प्रविष्ट करने, मध्यम एवं अतिगंभीर कुपोषित बच्चों का समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन कार्यक्रम हमर स्वस्थ लईका कार्यक्रम का क्रियान्वयन करने तथा पोषण अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाले सुपोषण चौपाल के सुदृढ़ीकरण हेतु पोषण संगोष्ठी पुस्तिका आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध कराने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को दिए है।
अपर कलेक्टर पंचभाई द्वारा कौशल विकास प्राधिकरण अधिकारी को अबुझमाड़िया जनजाति सहित अन्य विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने निर्देशित किया गया है। अपर कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियद नेल्लानार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को डेस बोर्ड में अनिवार्य रूप से अपलोड कराएं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजनांर्गत जिले में चलाए जा रहे ग्रामीणों हेतु किये जा रहे कार्यों का समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि विकासित भारत संकल्प यात्रा योजना के तर्ज पर शिविर आयोजित कर मोबाईल मेडिकल युनिट से अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनदर्शन में प्राप्त हुए आवेदनों का शीघ्र निराकरण कराएं।
बैठक में एस.डी.एम. नारायणपुर वासु जैन, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एस.डी.एम. ओरछा अभयजीत मंडावी, अदिवासी विकास के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे, जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया, कार्यक्रम अधिकारी रविकांत ध्रुवे, जनपद सीईओ नारायणपुर एलएन पटेल, ओरछा मेघलाल मण्डावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



