तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायणपुर|ब्रह्मविद्या विहंगम योग संत समाज के नवम विश्वव्यापी स्वर्वेद यात्रा महोत्सव के पावन अवसर पर, विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ ‘स्वर्वेद’ के प्रचार-प्रसार की कड़ी में जिला- नारायणपुर में दिनांक- 21 सितंबर 2024 को भव्य स्वर्वेद यात्रा बाइक रैली के माध्यम से निकाली गई। इस यात्रा का विहंगम योग सत्संग भवन (नारायणपुर) से प्रारंभ कर गांव-गांव में ‘स्वर्वेद’ के संदेश को गुंजायमान करते हुए करलखा, बिंजली, माहका, नारायणपुर (मेन सिटी) होते हुए देवगांव, बेनूर, तत्पश्चात ग्राम- कलेपाल में ‘अ’ अंकित श्वेत ध्वजारोहण तथा सत्संग कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में स्वास्थ्य विभाग को आध्यात्मिक सद्ग्रंथ ‘स्वर्वेद’ भेंट किया गया।
इस कार्यक्रम में नारायणपुर के करलखा, कुकड़ाझोर, कोचवाही, आमगांव, तूरणा, बेनूर, आलमेर(कोंडागांव संत समाज) व नारायणपुर संत समाज से विरेंद्र निषाद, ओंकार कौशिक, प्रशांत यदु, जितेंद्र रजक, युधिष्ठिर देवांगन, बब्बन यादव, बृज कोर्राम, राधेश्याम रावटे, संजय सेठिया, मंगल जी, श्यामधर जी, सुखलाल पोटाई, चम्पा पोटाई, वंदना कौशिक, खेमिन यदु, किरण यदु के साथ सैकड़ों की संख्या में गुरुभाई-बहन सम्मिलित हुए। यात्रा हेतु पुलिस सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी विशेष सहयोग प्रदान किया गया।



