नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए ऑफिस अटेंडेंट के 108 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. यह एक बेहतरीन अवसर है उन युवाओं के लिए जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और कम से कम 10वीं पास हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2024 है. नोटिफिकेशन 2 अक्टूबर को NABARD की वेबसाइट पर प्रकाशित होगा, जिसमें उम्मीदवारों को पूरी जानकारी मिलेगी.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
फीस :
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 450 रुपए
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति : 50 रुपए
आयु सीमा :
न्यूनतम : 18 साल
अधिकतम : 30 साल
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
सैलरी :
35,000 रुपए प्रतिमाह।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
आधार कार्ड
10वीं मार्कशीट
जाति प्रमाणपत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाईल नंबर
इमेल आईडी
सिग्नेचर
एग्जाम पैटर्न :
प्रीलिम्स एग्जाम 120 अंकों का होगा।
मेन रिटन एग्जाम 150 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
गलत उत्तर के लिए 1/4 अंको की निगेटिव मार्किंग होगी।
परीक्षा पेपर की भाषा अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही होगी। उम्मीदवार अंग्रेजी को छोड़कर बाकी सभी विषयों के लिए अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं।
NABARD में ऐसे करें अप्लाई
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले nabard.org पर जाएं.
नई भर्तियों का लिंक चुनें: होमपेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन करें: मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
लॉग इन करें: रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
फॉर्म भरें: सभी जानकारी सही से भरें और फॉर्म सब्मिट करें.
प्रिंट आउट लें: सब्मिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.
सिलेक्शन प्रोसेस :
प्रीलिम्स एग्जाम
मेन्स एग्जाम
लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
एजुकेशन & जॉब मुख्य ख़बरें राष्ट्रीय विवि



