डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर – राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के तत्वाधान मे राजीव भवन मे गाँधी जी एवं शास्त्री के छायाचित्र पर फूल मलार्पण कर उनकी पूजा क़ी गई! ज्ञात हो क़ी आज राष्ट्रपिता गाँधी जी क़ी 155 वी जयंती एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी क़ी 122वी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा क़ी गाँधी जी के त्याग बलिदान आदर्शो राष्ट्रनिर्माण का प्रचार प्रसार करने और लाल बहादुर शास्त्री जी के देश को दिए गए योगदान को अंतिम व्यक्ति और नई पीढ़ी तक पहुंचाने क़ी जरुरत है सभी कांग्रेस जनों को दोनों महापुरुषों
के योगदान को नई पीढ़ी के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाने क़ी जरुरत बताया इस जयंती कार्यक्रम मे शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जिला कांग्रेस महासचिव तौहीद अहमद, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राशिला कश्यप, पार्षद वागेश्वरी पटेल, पूर्व एल्डरमैन किरण वड्डे, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!



