अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर के शनिचरी बाजार में दशहरा उत्सव रावण दहन की परंपरा बरसों पुरानी चली आ रही है, लेकिन अब यह जगह अतिक्रमण का शिकार हो गई है। जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता और उदासीनता के कारण इस ऐतिहासिक स्थल पर दशहरा उत्सव की भव्यता खतरे में पड़ गई है।
रतनपुर की जनता का पूछ रही हैं की-क्यों नहीं हो रही कार्रवाई?
क्या जन प्रतिनिधि मिले हुए है?
रतनपुर के निवासी अपने जनप्रतिनिधियों से जवाब मांग रहे हैं कि क्यों नहीं अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है? यह जगह दशहरा उत्सव के लिए समर्पित थी, लेकिन अब यहां अतिक्रमण के कारण उत्सव की भव्यता कम हो गई है।
दशहरा उत्सव का महत्व—
दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह उत्सव रतनपुर की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है, लेकिन अतिक्रमण के कारण इस उत्सव की गरिमा कम हो रही है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज जायसवाल— नगर पालिका परिषद के वर्तमान अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों को जागने की जरूरत है
रतनपुर के जनप्रतिनिधियों को अतिक्रमण के खिलाफ अति शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए और दशहरा उत्सव की भव्यता को बनाए रखना चाहिए कहा है रतनपुर की जनता अपने जनप्रतिनिधियोंऔर नगर पंचा यत क़े अध्यक्ष से जवाब मांगेगी कि क्यों नहीं अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है?



