Oplus_131072
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार व उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए मिला NIEPA अवार्ड।
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह में कोरिया जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता को शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचार् के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। जोकि कोरिया जिले के लिए गौरव की बात है।
NIEPA संस्थान द्वारा जिला एवं विकासखंड स्तर के शिक्षा अधिकारियों के नवाचार एवं शिक्षा प्रशासन में अच्छी कार्य प्रणालियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इसी योजना के तहत छत्तीसगढ़ से सभी जिलों से उत्कृष्ट अधिकारियों का चयन किया जाता है। जिसमें चयनित अधिकारियों में कोरिया जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता का भी नाम शामिल था।
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में 2 एवं 3 सितंबर को देश भर से चयनित शिक्षा अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। आयोजित कार्यक्रम में शासकीय शिक्षा व्यवस्था के बेहतर संचालन शिक्षा प्रशासन में नवाचार और विद्यार्थियों तक शिक्षा सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के विषयों पर चर्चा हुई। आयोजित सम्मेलन कार्यक्रम में राज्य से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद कोसरे तथा अन्य शिक्षा अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान को लेकर जिले के शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल व्याप्त है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता के सम्मानित होने की खुशी जाहिर करते हुए फोन के माध्यम से बधाई देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।




