डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा अर्धसैनिक बल के साथ क्षेत्र में समय-समय पर सामुदायिक पुलिसिंग की अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जाकर सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप ग्रामीणों और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ी है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 21.10.2024 को ग्राम कोहकामेटा में बीएसएफ 135वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल के संयुक्त तत्वाधान में सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें ग्राम कोहकामेटा, हतलानार, गाड़ावाही, किहकाड़ा एवं आसपास के 300 से अधिक ग्रामीण लोग तथा कोहकामेटा, किहकाड़ के स्कूली बच्चे 200 से अधिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित आये। सिविक एक्शन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र कोहकामेटा के डॉक्टर सावित्री पात्र द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बीएसएफ 135वीं वाहिनी एवं थाना कोहकामेटा पुलिस के द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को दैनिक उपयोगी सामग्री जैसे बर्तन, मच्छरदानी, सायकल व कृषि कार्य हेतु बेलचा, गैती व कीटनाशक दवाई एवं स्पेयर इत्यादि सामाग्री वितरण किया गयाा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दरी व ड्रम दिया गया स्वास्थकर्मी को लोहे का पलंग, ट्राय सायकल एवं स्कूली बच्चों को जूता, बैंग, कापी पेन एवं खेल सामग्री बॉलीबाल, फुटबॉल, कैरम बोर्ड, क्रिकेट सामाग्री, वितरण किया गया।
कोहकामेटा के आस-पास क्षेत्र में नवीन कैम्प खुलने एवं मोबाईल टॉवर लगने से क्षेत्र के ग्रामीणी में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना है जिससे क्षेत्र में सड़क, पानी, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार एवं नक्सल उन्मुलन अभियान में तेजी आयेगी।
आगामी समय में नवीन स्थापित कैम्प ईरकभट्ठी, मोंहदी, मसपुर एवं होरादी में मोबाईल टॉवर लगने से क्षेत्र के लोगों को दूरसंचार व्यवस्था एवं इंटरनेट का लाभ मिलेगा जिसके माध्यम से लोग शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होंगे तथा देश-विदेश के गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
उक्त आयोजित ‘‘सिविक एक्शन’’ कार्यक्रम में बीएसएफ 135वीं वाहिनी से कंपनी कमाण्डर लखमा, थाना प्रभारी कोहकामेटा शिव कुमार साहू, डॉक्टर सावित्री पात्र, आसपास के ग्रामीण व स्कूली बच्चे सहित बीएसएफ 135वीं एवं पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



