बालोद| 100 दिवसीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण – कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमके सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में 100दिवसीय निक्षय नीरामय छत्तीसगढ़ अभियान के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यालय जिला चिकित्सालय के सभा कक्ष में दिनांक 5.12.2024 को आयोजित किया गया|
उक्त कार्यशाला में 100दिवसीय निक्षय नीरामय छत्तीसगढ़ अभियान के रूपरेखा पर जानकारी प्रदान करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम दिनांक 07.12.2024 से दिनांक 24.03.2025 तक चार चरणों में संपन्न किया जाना है|3
जिसका शुभारंभ दिनांक 07.12. 2024 को जिला चिकित्सालय बालोद में निश्चय वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया जाना है साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा को स्पष्ट करते हुए जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ.संजीव ग्लैड ने बताया कि टीबी- कुष्ठ शंकाप्रद एवं उच्च जोखिम समूहों वाले व्यक्तियों का चिन्ह्यांकन वायो वृद्ध स्वास्थ्य संरक्षण एवं देखभाल गतिविधिया की जानी है|
उक्त 100दिवसीय अभियान में प्रचार- प्रसार ,जन भागीदारी गतिविधियां, स्वास्थ्य शिविर व वृद्ध जन हेतु सहायक उपकरणों की पुष्टि ,मितानिन द्वारा घर-घर सर्वे कर टीबी – कुष्ठ शंकाप्रद की खोज व सैंपल संग्रहण (टीबी) तथा जांच उपरांत दवाई प्रारंभ किया जाना है|
उपचाररत मरीजो का फॉलोअप किया जाना, व टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना का लाभ व टीबी मरीजो हेतु निक्षय मित्र बनाना सुनिश्चित किया जाना है कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मलेरिया अधिकारी,
जिला टीकाकरण अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एनसीडी , बीपीएम मितानिन कार्यक्रम समन्वयक ,डीएएम , जिला पीएमटी समन्वयक , पी पी एम समन्वयक डीडीएम , बीडीएम , जिला पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधिगण तथा एसटीएस , एसटीएलएस उपस्थित रहें।



