अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर : रतनपुर नगर पंचायत में आगामी 11 फरवरी 2025 को नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी. जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां लग गई हैं. दोनों ही पार्टियों ने फिलहाल कैंडिडेट के नाम का ऐलान संभावित बताया जा रहा है.
लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए कई कैंडिडेट दावे कर रहे हैं.नगर पंचायत का अध्यक्ष कांग्रेस का होने का दावा: कांग्रेस नेता नीरज जायसवाल ने कहा . दोनों ही पार्टियों ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है.
जिला कांग्रेस की तरफ से पुरषोतम कंवर को पर्यवक्षेक बनाया गया है. कई मीटिंग हो चुकी है. बहुत जल्द कैंडिडेट के नाम की घोषणा हो जाएगी. कांग्रेस का कैंडिडेट रतनपुर नगर पंचायत का अध्यक्ष बनेगा.
विधायक अटल श्रीवास्तव ने चुनावी तैयारियों को लेकर बताया कि रतनपुर प्रत्याशियों का आवेदन हो चुका है. पार्टी को तय करके नाम फाइनल करना है. प्रक्रिया चल रही है. सभी चुनाव चुनौती है. विधायक होने के नाते पूरी जिम्मेदारी है. पूरी ईमानदारी से चुनाव जिताने की कोशिश रहेगी.
रतनपुर नगर पंचायत चुनाव:जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है. नॉमिनेशन का काम चल रहा है. 28 जनवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे तक नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी. नामांकन पत्रों की समीक्षा 29 जनवरी को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित है. मतगणना और परिणाम घोषणा 15 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से होगा.
रतनपुर नगर पंचायत में करीब 21000 मतदाता ईवीएम के माध्यम से 15 वार्डों के लिए मतदान करेंगे.करीब 21000 मतदाताओं वाले .रतनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 1 और वार्ड पार्षद के 15 पदों के लिए चुनाव होगा. निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने से पहले अलग बैंक खाता खोलना अनिवार्य होगा.
निर्वाचन व्यय सीमा अध्यक्ष पद के लिए 6 लाख रुपये और वार्ड पार्षद पद के लिए 1 लाख तय की गई है. अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 10,000 रुपए और वार्ड पार्षद के लिए 1,000 रुपए निर्धारित किया गया है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों के लिए यह राशि आधी होगी.
रतनपुर नगर पंचायत में 15 वार्ड:नगर पंचायत के 15 वार्ड शामिल हैं. नगर पंचायत रतनपुर में अध्यक्ष का पद अनारक्षित हैं,चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल में उत्साह है. दोनों ही पार्टी के नेता अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.
यहां जीत को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की प्रतिष्ठा भी लगी हुई है.
अब आने वाले समय मे ही पता चलेगा नगर पालिका रतनपुर चुनाव मे किसका किस ओर पलड़ा भारी रहेगाफिलहाल सभी की तैयारिया जोरो पर हैं…!!!



