अमित दुबे की रिपोर्ट ;-
आज सिद्ध पीठ गिरिजा बन हनुमान मंदिर रतनपुर में मठ मंदिर समिति रतनपुर का गठन किया गया है । श्री महंत तारकेश्वर पुरी महाराज जूना अखाड़ा के संयोजन में रतनपुर के अधिकांश मंदिर एवम मठ के पुजारी और महंत ने धार्मिक स्थल पर शासन स्तर पर कोई विशेष सहयोग नहीं होने पर चिन्ता व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर श्री मंगलागौरी मन्दिर धाम शंकराचार्य आश्रम पोड़ी रतनपुर के श्रीमहंत पंडित रमेश शर्मा को मठ मंदिर समिति रतनपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। भैरव मंदिर के महंत पंडित जागेश्वर अवस्थी ने प्रस्ताव पारित किया
और महा मंडलेश्वर दिव्य कांत दास जी सिद्ध विनायक मंदिर एवम राधा माधव धाम रतनपुर ने समर्थन किया जिसे उपस्थित महंत एवम पुजारियों ने एक स्वर और करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया है।
समिति में रतनपुर के सिद्ध बाबा आश्रम काका पहाड़, काली कमली, सियाराम बाबा पाठ बाबा खूटाघाट, संतोषी मंदिर, रतनपुर के राधा कृष्ण मंदिर, कोसगाई मंदिर सहित अन्य देव स्थल के आचार्य सम्मलित थे।



