रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने नगरी निकाय चुनाव 2025 के लिए महापौर पद के उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी की अनुमति और प्रदेश चुनाव चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी ने यह लिस्ट जारी करते हुए बताया कि आगामी चुनावों के लिए विभिन्न नगर पालिक निगमों के महापौर पद के उम्मीदवारों का चयन किया गया है।




