अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | कांग्रेस ने देर रात जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है,
अजय दुबे की पत्नी लक्ष्मीन को वार्ड पार्सद पद के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया हैँ बता दे की अजय दुबे कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता ओर कांग्रेस के नेता हैँ|
वे समाजिक धार्मिक सांस्कृतिक सभी गतिविधियों मे मोहल्ले के सभी कार्यक्रमों मे हिस्सा लेते हैँ,
वे वार्ड को अपना परिवार समझ उनके हर सुख दुख मे उनके साथ खडे हों उनकी संम स्याओ को हल करते हैँ|
वार्ड वासियो की मांग पर इस बार अजय की धर्म पत्नी लक्ष्मीन अजय दुबे इस बार वार्ड चुनाव लड़ने जा रही हैँ जहां उन्होंने वार्ड वासियों से अपने समर्थन मे मत देने की अपील करने को कहा|
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। जहां बीजेपी और कांग्रेस की चुनाव कमेटी लगातार बैठकें कर रही हैं।
इसी के साथ ही नामांकन प्रक्रिया के लिए कुछ ही समय बाकी हैं। ऐसे में दावेदारों की धड़कनें तेज दी है।
लगाना पड़ेगा पूरा जोर : आरक्षण के कारण पार्टियां ज्यादा सक्रिय हैँ . इस बीच कुछ दावेदारों का कहना है कि कम समय होने के कारण खर्च कम होगा और प्रत्याशी पूरी शिद्दत के साथ प्रचार-प्रसार कर पाएंगे.
आमतौर पर ज्यादा समय होने पर प्रत्याशी प्रचार में ढिलाई करते हैं और आखिरी के 10-15 दिनों में ही युद्ध स्तर पर भिड़ते हैं.
इस बार कम समय मिलने के कारण प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे. होर्डिंग, बैनर और प्रचार के अन्य माध्यमों से चुनाव प्रचार करना पड़ेगा.



