तखतपुर से नोतन टेकवानी की रिपोर्ट :-
तखतपुर | खेत में पानी डालने गए युवक के ऊपर शेर का हमला घटना सुबह लगभग 6:00 की बताई जा रही है युवक अपने खेत ट्यूबवेल चालू करने गया ।
खेत के बीच में छुप कर बैठे बाघ ने युवक पर अचानक हमला कर दिया ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कठमुडा निवासी कृषक शिव कुमार जायसवाल पिता जनक जायसवाल उम्र 47 वर्ष गांव के समीप स्थिति अपने प्लांट में पानी डालने हेतु ट्यूबवेल चालू करने गया था ।
अचानक शेर ने पीछे से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों में शोरगुल करने पर बाघ भाग गया।
गंभीर रूप से घायल युवक को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।



