सौरभ सिंह ठाकुर की रिपोर्ट:-
धमतरी : बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने नाटवार बाजार रेड लाइट एरिया में छापा मार कर 41 नाबालिक लड़कियों को मुक्त कराया है।
बताया जा रहा है कि पकड़ी गई लड़कियों में सभी छत्तीसगढ़ की रहने वाली है पूछताछ में पता चला है कि आरोपी इन लड़कियों को नाच गाने के नाम से रोहतास लाये थे।पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
कुछ लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि 5 सालों से यहां छत्तीसगढ़ की लड़कियों को लाया जा रहा है और उनसे गलत काम कराया जा रहा है।
पुलिस द्वारा इनमे शामिल लड़कियों की पहचान की जा रही है फिलहाल पुलिस और बाल कल्याण समिति मामले में आगे की जांच कर रही है साथ ही पड़े पर लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।



