सौरभ सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
धमतरी | मैनपाट के टाइगर पॉइंट में आग जनी की घटना सामने आई है जहां एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई है।आशंका है कि असामाजिक तत्वों की करतूत होगी|
आगजनी की घटना पर समय रहते काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थीं दुकानों से कुछ कदमों की दूरी में मैनपाट का घना जंगल प्रारंभ हो जाता है अगर आग जंगल में लगती तो बड़ा हिस्सा इसके चपेट में आ जाता।
मैनपाट में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों के पर्यटक के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है पर्यटकों की सुविधा के साथ ही खुद के रोजगार को देखते हुए ग्रामीणों ने टाइगर पॉइंट के पास पर्यटकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए|
दुकान खोल ली है, एक दर्जन के करीब दुकान हैं जहां घूमने आने वाले लोगों की जरूरत के अनुसार दुकानदारों ने सामान रख लिया है दुकान के अलावा होटल भी यहां लोग चला रहे हैं जहां दुकानों में आग लग गई है।



