नागेश साहू की रिपोर्ट :-
मुंगेली– राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के उप समिति मुंगेली में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसके तहत चौथी बार लखन सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ राहतदह पं. क्रमांक 1282 में विभिन्न आपदाओं पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर लखन सिंह , उपाध्यक्ष पर तोप सिंह , कोषाध्यक्ष पद पर गजानंद सिंह , सचिव मुकेश सिंह, उप सचिव विकास सिंह, केंद्रीय निर्णायक सदस्य तारण सिंह ,
केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहन सिंह बिसेन, कार्यकारिणी के छह पद हेतु देवी सिंह सोलंकी, अजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह, नंदकुमार सिंह, पालन सिंह, गोपाल सिंह, महिला अध्यक्ष मती करुणा देवी, युवा अध्यक्ष रितेश सिंह, युवा सचिव अमित सिंह निर्वाचित हुए।
नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को समाज के लोगों ने बधाईयां दी एवं समाज को नई ऊंचाई पर ले जाने की अपेक्षा जताया है।



