अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गया था ।
दिनांक 24-03-2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि एक सफेद रंग के मोटर सायकल में दो व्यक्ति रतनपुर से प्रतिबंधित अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने के लिए परिवहन करते हुए सकरी बायपास होते हुए बिलासपुर की ओर जा रहे है मुखबीर सूचना पर भवानी ढाबा के पास बाईपास रोड सकरी के पास घेराबंदी कर आरोपी 01.विनय साहू पिता शैलन्द्र साहू उम्र 19 वर्ष साकिन गांधी नगर रतनपुर जिला बिलासपुर, 02.हर्ष टेकवानी पिता राजकुमार टेकवानी उम्र 20 वर्ष साकिन महामाया नगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को पकडा गया ।
आरोपी विनय साहू के कब्जे से 100 नग नाइट्रोजन टेबलेट 710 रू नगदी 350 रूपये एवं एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एनए 3935 25000 रू एवं आरोपी हर्ष टेकवानी के कब्जे से 80 नग नाईट्रोजन टेबलेट 568 रू, नगदी 220 रूपये जुमला 26848 रूपये जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, आर0 आशीष शर्मा, विनेन्द्र कौशिक, सुमंत कश्यप की भूमिका सराहनीय रही ।
आरोपी का नाम – 01.विनय साहू पिता शैलन्द्र साहू उम्र 19 वर्ष साकिन गांधी नगर रतनपुर जिला बिलासपुर
02.हर्ष टेकवानी पिता राजकुमार टेकवानी उम्र 20 वर्ष साकिन महामाया नगर रतनपुर थाना रतनपुर



