हेमु साय की रिपोर्ट :-
जगदलपुर | बस्तर जिले के प्राण दायिनी कही जाने वाली इंद्रावती नदी इस वर्ष अत्यधिक सूख चुका है जिससे किसान कई अधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं लगातार धरना प्रदर्शन एवं पानी बचाओ का नारा करते हुए बस्तर के किसान कई जगह कई अधिकारियों से मिल चुके हैं इसी बीच बस्तर के प्राण दाहिनी कहे जाने वाली इंद्रावती नदी के सूखने के कारण रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं |
जेसीबी से निकलते हुए ट्रैक्टरों में रेती निकाला जा रहा है और कई जगह इकट्ठा किया जा रहा है लगातार बस्तर में यह बात सामने आ रही है कि रेत माफिया इंद्रावती नदी से एवं अन्य सहायक नदियों से कई जगह रेती निकाला जा रहा है|
शासन प्रशासन कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं जो गैर कानूनी तरीके से अवैध खनन को रोका नहीं जा रहा है कई जगह पर जेसीबी से और कई जगह ऊपर मजदूरों से रेती निकाला जा रहा है जिसे शासन प्रशासन को ध्यान देना अत्यधिक आवश्यक है क्योंकि इस तरह की गैर कानूनी तरीके से खनन किया जा रहा है यह गलत है ताकि आगे किसानों का भला हो सके
एक तरफ पानी सूख जाने के कारण किसानों का धरना जारी है इस बीच का फायदा उठाते हुए रेत माफिया सक्रिय हो गए हैं ना किसानों का समाधान पूरा हो रहा है और ना ही रेत माफिया अवैध खनन रोक रहे हैं l



