तखतपुर से नोतन टेकवानी की रिपोर्ट :-
तखतपुर । आज तखतपुर नगर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। आयोजन को लेकर मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
सुबह से ही नगर में विशेष सजावट की जा रही है और मंदिर परिसर को फूलों, तोरणद्वारों और रंगोली से सुसज्जित किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
कार्यक्रम में सुबह वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी, जिसके पश्चात भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।
नगरवासियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। लोग सुबह से ही तैयारियों में जुटे हैं और कई स्थानों पर स्वागत द्वार व तोरण बनाए जा रहे हैं।
तखतपुर के इतिहास में यह आयोजन एक नई सांस्कृतिक पहचान जोड़ने जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को आस्था और परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगा।



