तखतपुर से नोतन टेकवानी की रिपोर्ट :-
तखतपुर। आज तखतपुर नगर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
स्थानीय पुजारियों द्वारा सभी धार्मिक विधानों का पालन करते हुए मूर्ति की स्थापना कराई गई। इस अवसर पर नगर के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में जितेंद्र पांडेय, आतमजीत सिंह मक्कड़, अनिल सिंह ठाकुर, बिहारी देवांगन, मुन्ना श्रीवास, कोमल सिंह ठाकुर ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। आशीष सिंह ने कहा, “आज का दिन नगर के लिए गौरवपूर्ण है। इस मंदिर के निर्माण से नगर की आस्था और संस्कृति को नया स्वरूप मिलेगा। मंदिर की संचालन व्यवस्था अब एक समिति के माध्यम से की जाएगी, जो नियमित रूप से इसकी देखरेख करेगी।”
कार्यक्रम का संचालन टेकचंद कारड़ा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मुन्ना श्रीवास ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
परमीत सिंह बग्गा, गौरी अजय देवांगन, विवेक पांडेय, र. जुगलकिशोर पांडेय, चंद्रहास पांडेय, रोहन सिंह, अजय देवांगन, दिनेश पाण्डेय, विनोद तोलानी, जितेंद्र शुक्ला, नरेंद्र रात्रे, शिवेंद्र कौशिक, मुकीम अंसारी, गिरीश कश्यप, घनश्याम जांगड़े, शैलेन्द्र निर्मलकर, राकेश मंदानी, चंद्रप्रकाश देवांगन, सुनील जांगड़े, रमन हूरा, लवली हूरा, बबलू गुप्ता, पूजा गुप्ता,
रानी देवांगन, दिनेश देवांगन, राजेश बंजारे, अवधेश शुक्ला, अजय सिंह ठाकुर, यावेंद्र सिंह, राजू सिंह ठाकुर, मोंटू मिश्रा, हरीश राजपूत, योगेश गंधर्व, उमेश राजपूत, सूरज ठाकुर, दीप ठाकुर, आर्यन पाण्डेय, उपेंद्र खुराना, मनीष सोनी, राजकुमार शिवहरे, आयुष ठाकुर, आर्यन गुप्ता, राकेश कसार, लक्ष्मी गुप्ता, नवीन कारड़ा, बल्दाऊ गुप्ता, माधो देवांगन, नितिन सेंगर, सतीश कश्यप, केदार सिंह ठाकुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शाम को भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें नगरवासियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
पूरे तखतपुर नगर में इस अवसर पर भक्ति और आनंद का वातावरण बना रहा |



