बेमेतरा से नारायण सिंग की रिपोर्ट :-
बेमेतरा | भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय बजट 2025-26 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत प्लेटफॉर्म वर्कर्स जैसे-जोमैटो, उबेर, ओला, रैपिडो, स्विगी, ब्लिंकीट, इंस्टामार्ट, फ्लिपकार्ट, अमेजन, प्लेटफार्म, बेस्ड डिलीवरी पर्सन इत्यादि को कवर करने की घोषणा की है।
प्लेट फॉर्म वर्कर्स कोई-श्रम पोर्टल में पंजीकृत करते हुए पहचान कार्ड जारी किया जाना हैं। इस हेतु दिनांक 07 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक जिले में प्लेट फार्म वर्कर्स के पंजीयन हेतु स्पेशल रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिले में स्थित ऐसे संस्थान/स्थल जहां प्लेट फॉर्म वर्कर्स अपने कार्य के उद्देश्य से एकत्र होते है उन संस्थानों से सम्पर्क कर प्लेट फॉर्म वर्कर्स का पंजीयन हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा।
साथ ही पंजीयन हेतु प्रचार-प्रसार किया जायेगा। श्रम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभिन्न विभागों यथा परिवहन विभाग, खाद्य विभाग एवं नगरीय निकाय आदि से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग के द्वारा जिले में प्रतिदिन आवश्यक संख्या में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिले के नगर पालिका परिषद बेमेतरा एवं नगर पंचायत, बेरला, कुमसी, भिभौरी, साजा, परपोडी, देवकर, थानखम्हरिया, नवागढ़, मारो, दाढी में दिनांक 08 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
जिस में कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारियों का विकासखण्डवार ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें जिले में कार्यरत सभी प्लेटफॉर्म वर्कर्स का शत प्रतिशत पंजीयन किया जा सके।



