अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर|रतनपुर परिक्षेत्र में रोजाना खारुन नदी औऱ बेलगहना अरपा नदी से साथ ही आसपास की नदियों से सैकड़ो ट्रेक्टर रेत का अवैध परिवहन करते है लेकिन मजाल है कि माइनिंग विभाग को इसकी भनक तक लग सके ,या अपने आप को भनक ही नही लगने देते ।अव तो लोग कहने लगे है कि विभाग के अधिकारी ही निकलते ही रेत माफियाओ को फोन कर सूचित कर देते है तभी तो उनके आने से पहले सभी ट्रेक्टर औऱ जेसीबी गायब हो जाते है ।

रतनपुर औऱ बेलतरा क्षेत्र में खनिज माफियाओ द्वारा खारुन नदी से रोजाना दर्जनों ट्राली रेत निकाली जा रही है। खनिज विभाग के उदासीन रवैये के चलते खनिज माफिया सक्रिय हो रहे हैं। नदी में रोजाना अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से रेत ले जाई जा रही है। इससे राजस्व का चूना लग रहा है। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को होने के बावजूद वे चुप्पी साधे हुए हैं। शिकायतें होने पर प्रशासन द्वारा गिने चुने कुछ लोगों को पकड़ा जाता है। वहीं नाममात्र के लिए कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन अवैध उत्खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई न करने से अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद है और वह लगातार अवैध उत्खनन करने में जुटे हुए हैं।इन माफियाओ द्वारा उत्खनन कर रतनपुर थाना परिक्षेत्र में परिवहन की जाती है लेकिन खनिज विभाग को इसकी भनक तक नही है तभी तो उनके आने से पहले सभी गायब हो जाते है या कहा जा सकता है कि उनके द्वारा ही फोन कर कहा जाता है सावधान, रेत माफियाओ हम आ रहे है रतनपुर ।
माजरा क्या है सभी ट्रेक्टर जेसीबी खनिज अधिकारियों को नही देते दिखाई
सूत्र बताते है कि माइनिंग विभाग की टीम जब रतनपुर तरफ आती है तो उन्ही अधिकारी में से एक अधिकारी रतनपुर रेत माफियाओ को फोन से सूचना कर देते है जिससे टीम के आने के पहले सभी अपना ट्रेक्टर ओर जेसीबी लेकर गायब हो जाते है
सेटिंग जबरदस्त तभी नही पकड़े जाते –
रेत माफियाओं का माइनिंग विभाग के अधिकारियों से जबरदस्त सेटिंग है तभी इतने धड़ल्ले से रेत का परिवहन किया जा रहा है ।सेटिंग होने की वजह से ही अधिकारी के आने से पहले ही इन्हें जानकारी मिल जाती है तभी ये नही पकड़े जाते है ।
स्थानीय प्रसासन से शिकायत की तैयारी
रेत माफियाओ के द्वारा खनन कर परिवहन अवैध करने के बावजूद खनिज विभाग के अधिकारियों के द्वारा साठ गांठ कर कारवाई नही की जाती है जिसके वजह से अब स्थानीय प्रसासन से शिकायत की तैयारी की जा रही है ।



