नारायणपुर– जिला एथलेटिक्स संघ नारायणपुर की बैठक में खेल के विस्तार और विकास पर चर्चा की गई। इस बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम गोलछा, उपाध्यक्ष शत्रुघन यादव, सचिव गया प्रसाद देवांगन और कोषाध्यक्ष अभिषेक झा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में खेल से जुड़े अधिकारी और प्रशिक्षक भी शामिल हुए।
जिला एथलेटिक्स संघों की बात करें, तो वे अक्सर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। प्रांतीय एथलेटिक्स संघ ने हाल ही रायपुर में 21 वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया था, जिसमें नारायणपुर के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था।
जिसमे एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य प्राप्त किया। जिला एथलेटिक्स संघ के अन्य सदस्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसमें खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण दिया जा सके।



