हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। सत्र 2025–26 के लिए छात्र परिषद् अलंकरण समारोह का आयोजन दिनांक 05/07/2025,शनिवार को पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस समारोह का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व और अनुशासन की भावना को विकसित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के यशस्वी प्राचार्य राज कुमार आसनानी द्वारा नवनियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों को बैज प्रदान कर एवं सैशे पहनाकर उन्हें उनके पद एवं जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई |
इस अवसर पर निम्नलिखित छात्र-छात्राओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं :
- विद्यालय कप्तान: राहुल सिन्हा एवं अमीषा गुप्ता
- विद्यालय उप-कप्तान: ऋषभ आसनानी एवं समृद्धि साहा
- सांस्कृतिक कप्तान: मुस्कान सिंह एवं भावेश कुमार
- खेल कप्तान: रजनीश एवं सुहाना सरकार
- अनुशासन कप्तान: शेख रेहान एवं तनिशा
विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी नव नियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व एक जिम्मेदारी है, जिसे निष्ठा, समर्पण और सेवा की भावना से निभाना चाहिए। उन्होंने छात्रों से अपेक्षा की कि वे अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने साथियों का मार्गदर्शन करें।
समारोह का संचालन विद्यालय की शिक्षिका नंदिनी साहा द्वारा किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाये ,छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे ।



