सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर: भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर ग्रामीण मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय नारायणपुर में संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व ने नवगठित मंडल टीम को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें पार्टी के मूल विचारधारा, संगठन की मजबूती और जनसेवा के लक्ष्य की ओर प्रेरित किया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पवार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजमोहन देवांगन, एवं गौतम एस. गोलछा उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन के महत्व और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संदीप झा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ उसेंडी, मंडल महामंत्री प्रभुलाल दुग्गा, बुधराम कोर्राम, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित मजबूत संगठन है। हमें गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को पहुंचाकर, जनमानस का विश्वास और सहयोग जीतना है।
वही पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम और वरिष्ठ नेता बृजमोहन देवांगन ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि जनआंदोलन है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे सेवा, संगठन और संवाद के तीन स्तंभों को आत्मसात करते हुए, गांवों में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएं। हमारी सरकार केंद्र से लेकर पंचायत स्तर तक कार्यरत है, यह हमारा अवसर भी है और जिम्मेदारी भी।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा ग्रामीण मंडल की नई टीम जल्द ही बूथ स्तर तक संगठनात्मक संरचना को सशक्त करेगी, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी, और प्रत्येक ग्रामीण मतदाता तक भाजपा की योजनाओं व दृष्टिकोण को पहुंचाएगी।
बैठक के दौरान नवगठित टीम के सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि वे पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अपना योगदान देंगे। यह बैठक ना केवल एक संगठनात्मक औपचारिकता थी, बल्कि यह भाजपा की जमीनी पकड़ को और मज़बूत करने की दिशा में एक ठोस कदम भी साबित हुई।



