सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला नारायणपुर में आज ग्राम रेमावंड में खनिज विभाग एवम राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध खनिज उत्खनन की कार्रवाई की गई,जिला प्रशासन के द्वारा अवैध कारोबार को रोकने के लिए अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए|
हाल ही में खनिज विभाग के द्वारा अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई की गई, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना और कारावास भी नियमानुसार होगा |
अवैध खनन गतिविधियों में खनिज विभाग के द्वारा नजर भी रखी जा रही हैं,आज निरीक्षण के दौरान खनिज मुरूम के अवैध 800 घन मीटर का गड्ढा पाया गया अवैध उत्खनन कर्ता का पतासाजी की जा रही है। भविष्य में लगातार खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जावेगी एवम दोसियों को नहीं बख्शा जाएगा I



