यादराम साहू की रिपोर्ट:-
गुंडरदेही (बालोद)। गरीबों और जरूरतमंदों के लिए बड़ी सौगात के रूप में गुंडरदेही में जल्द ही श्री राम रसोई की शुरुआत होने जा रही है। अब मात्र ₹20 में भरपेट भोजन मिलेगा, जिसमें रोटी, दाल, चावल, सब्ज़ी और अचार परोसा जाएगा।
इस योजना के तहत आज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन और संरक्षक चतुर्भुज राठी ने बस स्टैंड और धमतरी चौक (जैन कॉम्प्लेक्स) में स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जल्द से जल्द रसोई शुरू करने के निर्देश दिए।
यह पहल दुर्ग और राजनांदगांव के 18 केंद्रों में पहले से ही सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। अब गुंडरदेही में भी कोई भूखा नहीं रहेगा। श्री राम रसोई का उद्देश्य है कि शहर में कोई भी व्यक्ति भोजन के अभाव में परेशान न हो और उसे सम्मानपूर्वक स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन मिले।
स्थानीय जनता और समाजसेवी संस्थाओं ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि यह योजना गुंडरदेही में भी गरीबों के लिए जीवन रेखा साबित होगी।
⏰ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
👥 सहयोग: अजय शर्मा, हेमंत टावरी और स्वयंसेवी संगठन



