सूरज पाल सिंह की रिपोर्ट :-
रायपुर। निलंबित आईएएस रानू साहू को एक बार फिर बड़ा झटका मिला हैं। दरअसल उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई है। बता दें कि रानू की जमानत याचिका पर रायपुर की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई जिसके बाद जज ने बुधवार तक के लिए फैसला सुरक्षित रखा था। वहीं आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इससे पहले सोमवार को कोल स्कैम केस जिसकी ईडी जांच कर रही थी। उस मामले में दीपेश टांक और रानू साहू को 7 अगस्त तक अंतरिम जमानत मिली है। लेकिन रानू साहू आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की केस में जेल में बंद है।
इससे पहले सोमवार, 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से ED मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू समेत दो हाई प्रोफाइल आरोपियों को जमानत मिली है। दोनों को 7 अगस्त तक अंतरिम जमानत दी गई है। हालांकि ऐसे में रानू साहू को जेल से बाहर आना फिलहाल मुश्किल है।
कोयला घोटाले मामले में ED के बाद एसीबी (ACB) और ईओडब्लू (EOW) ने नई एफआईआर दर्ज की थी। जिसपर सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने फैसले को 10 जुलाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया था, जिसपर कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी।



